सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने आज यानि शनिवार, 11 अप्रैल को मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की। इस मुकाबले में अभिषेक ने महज़ 28 बॉल पर 5 चौके और 8 छक्के ठोककर 74 रन बनाए। उनके 8 में से 4 छक्के तो एक ही ओवर में देखने को मिले।

Advertisement

अभिषेक ने ये 4 छक्के पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख के ओवर में लगाए। वैशाख अपना पहला ओवर करने आए थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि अभिषेक उनके पीछे ही पड़ जाएंगे। अभिषेक ने इस ओवर में वैशाख की जमकर कुटाई की और हर दिशा में एक के बाद एक चार छक्के जड़ दिए। उनके ये छक्के देखकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी दंग रह गए। उनके छक्कों का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो ईशान किशन की कैप्टेंसी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पंजाब किंग्स के सामने जीत हासिल करने के लिए 220 रनों का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद के लिए अभिषेक के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंदों पर 39 रन, ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों पर 38 रन और ईशान किशन ने 17 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर पंजाब किंग्स के गेंदबाज़ों की तो शशांक सिंह ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं अर्शदीप सिंह ने भी 4 ओवर में 50 रन देकर इतने ही विकेट निकाले। इनके अलावा जेवियर बार्टलेट ने भी 4 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट झटका। यहां से अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि पंजाब किंग्स की टीम 220 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य हासिल कर पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार