India vs Pakistan Super 4 Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma T20I) के पास रविवार (21 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 सुपर 4 राउंड मुकाबले में खास रिक़ॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 8बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

अभिषेक ने अभी तक 20 टी-20 इंटरनेशनल की 19 पारियों में 198.12 की स्ट्राईक रेट से 634 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 48 छ्क्के जड़े है। अभिषेक अगर पाकिस्तान के खिलाफ दो छक्के जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल  में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे। 

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड फिलहाल वेस्टइंडीज के एविन लुईस के नाम दर्ज है, जिन्होंने 20 पारियों में 50 छ्क्के जड़े थे। 

मौजूदा एशिया कप में ग्रुप स्टेज में अभिषेक का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंन यूएई, पाकिस्तान और ओमान के खिलाफ हुए तूफानी पारियां खेली। उन्होंने भारत के लिए पहले तीन मैच में सबसे ज्यादा 99 रन बनाए हैं। 

बता दें कि अभिषेक अभी तक के अपने 149 मैच के टी-20 करियर में 250 छक्के जड़ चुके हैं और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में 12वें नंबर पर है

गौरतलब भारत की टीम लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 4 राउंड में पहुंची है जबकि पाकिस्तान दो मुकाबले जीतकर। टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज में ही टक्कर में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी। 

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले के लिए भारत की संभावित टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल,  सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल/हर्षित राणा/अर्शदीप सिंह,  कुलदीप यादव,  जसप्रीत बुमराह,  वरुण चक्रवर्ती।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार