भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma T20I Century) ने रविवार (7 जुलाई) को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी शतक ठोककर इतिहास रच दिया। अपना दूसरा ही मैच खेल रहे अभिषेक ने 47 गेंदों में 7 चौकों 7 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 100 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 

Advertisement

अभिषेक ने अपनी पारी के पहले 50 रन 33 गेंदों में औऱ अगले 50 रन 13 गेंदों में बनाए।

 
Advertisement

सबसे कम पारियों में शतक

अभिषेक टी-20 इंटरनेशऩल में सबसे कम पारियों में पहला शतक  (पूर्ण सदस्य देश) जड़ने का कारनामा कर दिया है, सिर्फ 2 पारियों में ऐसा कर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। अभिषेक से पहले एनिव लुईस और रिचर्ड लेवी ने ही 2 पारियों में पहला टी-20 इंटरनेशनल शतक जड़ा था। 

भारत के लिए दीपक हुड्डा ने 3 पारी में पहला शतक लगाया था। 

तीसरा सबसे तेज शतक

Advertisement

भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में अभिषेक संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पहुंच गए हैं। केएल राहुल ने 2016 में लॉडरहिल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 46 गेंदों में शतक जड़ा था। इस लिस्ट में रोहित शर्म (35 गेंद) पहले और सूर्यकुमार यादव (45 गेंद) दूसरे स्थान पर हैं। 

सहवाग औऱ रोहित की बराबरी

एक टी-20 पारी में अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले अभिषेक तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और रोहित शर्मा ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। बता दें कि अभिषेक ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक और शतक पूरा किया था। 

Advertisement

गौरतलब है कि शनिवार को खेले गए पहले टी-20 इंटनरेशनल मैच में ही अभिषेक ने भारत के लिए डेब्यू किया था। हालांकि वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार