Abhishek Sharma Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (ENG vs IND 3rd T20) नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है इस मुकाबले में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और सुरेश रैना (Suresh Raina) को पीछे छोड़ सकते हैं।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि 25 वर्षीय अभिषेक भारत के लिए अब तक 50 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने लगभग 34 की औसत और 193 की स्ट्राइक रेट से 1,589 रन बनाए। यहां से अब वो नॉर्टिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 29 रन की पारी खेलते हैं तो अपने 1618 T20I रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को पछाड़कर भारत के लिए इस फॉर्मेट में सातवें सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

Advertisement

एमएस धोनी ने अपने करियर में देश के लिए 98 टी20 मैच खेले और 1617 रन बनाए, वहीं बात करें अगर सुरेश रैना की तो उन्होंने 78 मैचों की 66 इनिंग में लगभग 29 की औशत और 135 की स्ट्राइक रेट से 1605 रन जोड़े।

भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा- 159 मैचों में 4231 रन
  • विराट कोहली - 125 मैचों में 4188 रन
  • सूर्यकुमार यादव - 1113 मैचों में 3272 रन
  • हार्दिक पांड्या - 138 मैचों में 2288 रन
  • केएल राहुल - 72 मैचों में 2265 रन
  • शिखर धवन - 68 मैचों में 1759 रन
  • महेंद्र सिंह धोनी - 98 मैचों में 1617 रन
  • सुरेश रैना - 78 मैचों में 1605 रन
  • अभिषेक शर्मा - 50 मैचों में 1589 रन

6000 टी20 रन: ये भी जान लीजिए कि अभिषेक नॉर्टिंघम टी20 में अपनी बैटिंग से धमाका करके T20 फॉर्मेट में अपने 6000 रन पूरे कर सकते हैं। उन्हें इस आंकड़ें तक पहुंचने के लिए सिर्फ 45 रनों की दरकार हैं। फिलहाल उनके नाम 200 मैचों की 196 पारियों में 5955 रन दर्ज हैं। सबसे खास बात टी20 फॉर्मेट में अभिषेक 9 सेंचुरी ठोक चुके हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार