India vs Bangladesh Super 4 Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम सुपर 4 राउंड में अपना दूसरा मुकाबला बुधवार (24 सितंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। शानदार फॉर्म में चल रहे भारत के ओपिनंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के पास इस मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

युवराज सिंह को पछाड़ने का मौका

Advertisement

अभिषेक ने टी-20 क्रिकेट में अभी तक खेले गए 150 मैच की 146 पारियों में 255 छक्के जड़े हैं। अगर अभिषेक इस मैच में 6 छक्के जड़ लेते हैं तो बतौर भारतीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छ्क्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में युवराज सिंह औऱ दिनेश कार्तिक को पछाड़कर 11वें नंबर पर आ जाएंगे। 
टी-20 में युवराज ने 216 पारियों में 261 छक्के और कार्तिक ने 364 पारियों में 261 छ्क्के जड़े हैं। 

सुरेश रैना का रिकॉर्ड भी खतरे में

2024 में डेब्यू करने वाले अभिषेक फिलहाल भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छ्कके जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। 21 मैच की 20 पारियों में उन्होंने 53 छक्के जड़े हैं। 

अगर अभिषेक छह छ्क्के जड़ लेते हैं तो इस लिस्ट में सुरेश रैना से आगे निकलकर सातवें नंबर पर आ जाएंगे। रैना ने भारत के लिए 78 मैच की 66 पारियों में 58 छ्क्के जड़े हैं। 

Advertisement

मौजूदा एशिया कप में अभिषेक का प्रदर्शन बेहतरीन फॉर्मट में हैं। उन्होंन अभी तक चार पारियों में  43.25 की औसत और    208.43 की स्ट्राईक रेट से 173 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर 74 रन है। सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह टॉप पर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ अभिषेक का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने तीन पारियों में 11.66 की औसत से 35 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर 16 रन रहा है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार