India vs England 1st T20I: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma T20I Records) के पास बुधवार (1 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट रिवरसाइड ग्राउंड में होने वाले पांच टी-20 इंटरनेशनल मैंचों की सीरीज के पहले मुकाबले में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला रात 8 बजे से होगा।
अभिषेक ने अपने टी-20 इंटरनेशनल में 48 मैच की 47 पारियों में 33.04 की औसत और 191.62 की स्ट्राईक रेट से 1487 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में अभिषेक 13 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में अपने 1500 रन पूरे कर लगें।
अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 776 गेंद खेली हैं और इस मैच में उनके पास सबसे कम गेंदों में 1500 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। फिलहाल यह कीर्तिमान पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है, उन्होंने 843 गेंदों में 1500 रन पूरे किए थे।
इसके अलावा अगर अभिषेक दो छ्क्के और जड़ लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव,हार्दिक पांड्या औऱ विराट कोहली ने ही यह मुकाम हासिल किया है।
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने के मामले मे सूर्यकुमार यादव और क्रिस गेल संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक के पास इन दोनों के पछाड़ने का भी मौका होगा। गेल और सूर्यकुमार ने 49 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।
बता दें कि अभिषेक ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल में धमाकेदार पारी खेली थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में वह पहली गेंद पर आउट हो गए थे।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम कुरेन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड।