Abhishek Sharma Unwanted Record: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) बीते रविवार, 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले (IRE vs IND 2nd T20) में अपनी बैटिंग से कुछ खास नहीं कर पाए और गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे। गौरतलब है कि इसी कारण अब उनके नाम कुछ बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

Advertisement

दरअसल, 25 वर्षीय अभिषेक शर्मा अब बतौर भारतीय टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी करके तीसरे सर्वाधिक बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। वो अपने 48 T20I मैचों के करियर में सात बार जीरो पर आउट हो चुके हैं।

Advertisement

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी (भारत)

  • रोहित शर्मा - 159 मैचों में 12 बार जीरो पर आउट
  • सूंजू सैमसन - 64 मैचों में 08 बार जीरो पर आउट
  • अभिषेक शर्मा - 48 मैचों में 07 बार जीरो पर आउट
  • सूर्यकुमार यादव - 113 मैचों में 07 बार जीरो पर आउट
  • विराट कोहली - 125 मैचों में 07 बार जीरो पर आउट

गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा साल 2026 के कलेंडर ईयर में छह बार T20I में डक पर आउट हो गए हैं, जो कि पूरी दुनिया के किसी दूसरे खिलाड़ी की तुलना में सबसे ज्यादा है। 

इसके अलावा वो एक कलेंडर ईयर में फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी के तौर पर दूसरे सर्वाधिक बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज़ नगारवा के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी की है। इस अनचाहे रिकॉर्ड में सबसे ऊपर सैम अयूब हैं, जो कि साल 2025 के कलेंडर ईयर में 7 बार जीरो (T20I) पर आउट हुए थे।

एक कलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर टीम)

  • सैम अयूब - 07 (2025)
  • रिचर्ड नगारवा - 06 (2024)
  • अभिषेक शर्मा - 06 (2026)
Advertisement

ऐसा रहा मैच का हाल: बेलफास्ट के मैदान पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर आयरलैंड को पहले बैटिंग का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। उनके लिए हैरी टेक्टर (47 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।

इसके जवाब में भारतीय टीम के लिए तिलक वर्मा ने पचासा ठोका और नंबर-5 पर बैटिंग करके 46 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हर्षित राणा ने 10 गेंदों पर 21 रन और शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर 20 रन ठोके। इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिका जिस कारण टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। तो ऐसे आयरलैंड ने ये मुकाबला 1 रनों से जीता और सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार