भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अभी तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। वो अभी तक 4 मैचों में खेले हैं जिसमें से 3 में तो वो बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके खराब फॉर्म का असर टीम इंडिया के प्रदर्शन पर भी पड़ा है और इस समय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भी किस्मत के सहारे बैठी हुई है।

Advertisement

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को कल यानि 26 फरवरी को एक बड़ा मैच खेलना है और उस मैच में अभिषेक शर्मा पर अच्छी शुरुआत देने का दारोमदार होगा। यही कारण है कि अभिषेक शर्मा दवा के साथ-साथ दुआ पर भी निर्भर हो गए हैं। अभिषेक शर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले अपने टीममेट और वाइस-कैप्टन अक्षर पटेल के साथ चेन्नई के मशहूर मरुंदेश्वर मंदिर में देखा गया।

Advertisement

मरुंदेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर को इलाज की जगह माना जाता है। “मरुंदेश्वर” नाम का मतलब है “दवाओं का भगवान।” भक्त यहां बीमारियों से राहत और सेहत के लिए प्रार्थना करते हैं और मंदिर में खासकर प्रदोष और महाशिवरात्रि पर भीड़ होती है। ये चेन्नई की सबसे आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण जगहों में से एक है। खासकर अभिषेक शर्मा का दौरा काफी अहम है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि भगवान के दर्शन के बाद क्या उनकी और टीम इंडिया की किस्मत बदलती है या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें खतरे में हैं। भारत को अपने बाकी दो मैच जीतने हैं और इसकी शुरुआत उन्हें गुरुवार को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से करनी होगी। मेन इन ब्लू टीम इस समय अपने नेट रन रेट को लेकर भी चिंतित होगी। ऐसे में ना सिर्फ जीत बल्कि बड़ी जीत की दरकार होगी और उसमें अभिषेक शर्मा का योगदान अहम हो सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार