दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सबका ध्यान खींच लिया। खासकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लगाया गया उनका लंबा छक्का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
आईपीएल 2026 का 62वां मुकाबला रविवार (17 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने शानदार शुरुआत दिलाई।
दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 61 गेंदों में 105 रन की शतकीय साझेदारी की। इसी दौरान इस युवा बल्लेबाज ने अपने एक दमदार छक्के से खूब सुर्खियां बटोरीं।
दरअसल, पारी का तीसरा ओवर जोफ्रा आर्चर डाल रहे रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर आर्चर ने बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली, लेकिन पोरेल बिल्कुल भी जल्दबाजी में नहीं दिखे। उन्होंने लेग स्टंप कवर करते हुए गेंद की रफ्तार का शानदार इस्तेमाल किया और फ्रंट थाई के पास से फ्लिक करते हुए गेंद को डीप स्क्वायर लेग के ऊपर स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया। यह छक्का इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम की छत पार करती हुई बाहर चली गई। हालांकि इसकी दूरी 92 मीटर मापी गई, लेकिन देखने में यह उससे भी ज्यादा लंबा नजर आ रहा था।
VIDEO:
अभिषेक पोरेल ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 31 गेंदों में 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 चौके और 1 शानदार छक्का शामिल रहा। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर दिल्ली को रनचेज में मजबूत पकड़ दिलाई।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने (21 गेंदों में 46) रन ने तेज शुरुआत दिलाई, जबकि ध्रुव जुरेल (40 गेंदों में 53) रन और कप्तान रियान पराग (26 गेंदों में 51 रन) ने भी शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।