इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) का मानना है कि ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) के टीम में नहीं होने से इंग्लैंड की टीम कमजोर नहीं हुई है और वह इस महीने यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने की दावेदार में से एक है। ऑलराउंडर स्टोक्स ने अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए खुद को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम से अलग रखा था जबकि आर्चर चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर रहेंगे।

Advertisement

स्टोक्स और आर्चर ने 2019 में इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी अनुपस्थिति से इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप में नुकसान हो सकता है।

Advertisement

बटलर ने डेली मेल से कहा, "हम टूर्नामेंट के प्रबल दावेदारों में एक हैं। मुझे पता है कि हम स्टोक्स और आर्चर को मिस करेंगे लेकिन आप टीम को देखें तो हमारी टीम में कई मैच विनर्स हैं।"

उन्होंने कहा, "लियाम लिविंगस्टोन हैं जिन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में बेहतर किया। उनके अलावा टाइमल मिल्स भी हैं।"

इंग्लैंड ने 2016 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन फाइनल ओवर में कार्लोस ब्रेथवेट ने स्टोक्स की ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई थी। बटलर ने हालांकि इसे इतिहास करार दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार