अफगानिस्तान के लिए खेलने के बजाए व्यक्तिगत हितों को प्रथामिकता देने के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Afghanistan Cricket Board) ने मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman), फजलहक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) और नवीन उल हक (Naveen Ul Haq )को दो साल तक किसी भी प्रकार की  एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं देने की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा अगर उन्हें किसी औऱ लीद को खेलने की एनओसी मिली हुई है, उसे भी रद्द कर दिया जाएगा। इन तीनों के 2024 के वार्षिक सैंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर ही रोक लगा दी गई है। बार्ड ने सोमवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

बोर्ड के बयान के अनुसार इन खिलाड़ियों ने नए सैंट्रल 1 जनवरी 2024 से शुरू हो रहे वार्षिक सैंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रहने की इच्छा जताई थी। साथ ही फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट खेलने की भी इजाजत मांगी थी। 

Advertisement

बोर्ड द्वारा बयान में कहा गया है, “ इन खिलाड़ियों ने कर्मिशयल लीग में हिस्सा लेने के लिए सैंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर नहीं किया था। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए खेलने की बजाए अपने व्यक्तिगत हितों को प्रथामिकता दी, जो उनकी नेशनल ड्यूटी है। इस कारण अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा इन खिलाड़ियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया।”

Also Read: Live Score

मुजीब को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्हें पिछले दो सीजन में कोई खरीदार नहीं मिला था। फिलहाल वह मेलबर्न रेनगेड्स के लिए बिग बैश लीग खेल रहे हैं। नवीन आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और फजलहक फारूकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं, हाल ही में उन्होंने अबू धाबी टी-10 लीग में हिस्सा लिया। तीनो खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम का हिस्सा थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार