भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने हाल ही में अपने घुटने की सफल सर्जरी करवा ली है। ऐसे में फैंस सोच रहे थे कि वो आगामी टी 20 विश्व कप में वापसी कर सकते हैं लेकिन ताज़ा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। इसी बीच नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार ये भी पता चला है कि एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ मुकाबले के बाद जो चोट उन्हें लगी, उससे उन्हें बचाया जा सकता था।

Advertisement

हांगकांग के खिलाफ जीत से उत्साहित होकर भारतीय खिलाड़ी आराम और मस्ती करने के लिए दुबई के एक Beach पर पहुंचे जहां टीम के खिलाड़ियों ने कुछ एक्टिविटी की। टाइम्स ऑफ इंडिया के एक सूत्र के अनुसार, जडेजा उस दौरान फन एक्टिविटी के दौरान स्काई बोर्डिंग कर रहे थे और तभी उनका पैर फिसल गया और उनका घुटना मुड़ गया और अब उनके घुटने की सर्जरी हुई है।

Advertisement

इस घटना की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "उसे फन एक्टिविटी के दौरान स्काई-बोर्ड पर खुद को संतुलित करना था। ये टीम इंडिया की ट्रेनिंग का हिस्सा बिल्कुल भी नहीं था। ये बिल्कुल अनावश्यक था। वो फिसल गया और उसका घुटना बुरी तरह से मुड़ गया, जिसके कारण उसकी सर्जरी हुई। यहां आश्चर्य की बात ये है कि हेड कोच राहुल द्रविड़ ने चोट को देखते हुए कोई सवाल नहीं उठाया है। हर किसी को उम्मीद होगी कि द्रविड़ इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाएंगे। लेकिन अब भारत जडेजा के बिना ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेगा।”

इस घटना पर बीसीसीआई अधिकारी ने कहा है कि रवींद्र जडेजा को चोट से बचाया जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसके चलते बीसीसीआई के अधिकारी नाराज हैं। जडेजा टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया जा पाएंगे या नहीं। अभी तक इस पर बीसीसीआई का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है ऐसे में ज़ाहिर तौर पर अगर मीडिया रिपोर्ट्स सच्ची हैं तो ये भारत के लिए एक बड़ा झटका है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार