30 जनवरी। 1983 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर फिल्म 83 अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका रणवीर सिंह निभा रहे हैं तो वहीं बलविंदर सिंह संधू का किरदार पंजाब के लोकप्रिय अभिनेता और गायक एम्मी विर्क निभाने वाले हैं।
Advertisement
अब फिल्म के कास्ट से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पूर्व क्रिकेटर क्रिस श्रीकांत का किरदार फिल्म में तमिल के जाने- माने एक्टर जीवा निभाने वाले हैं।
Advertisement
आपको बता दें कि 83 विजय गाथा पर बननें वाली फिल्म में कास्ट को लेकर सोच - विचार शुरू हो गई है और जल्द ही फिल्म के निर्माता पूरे कास्ट का ऐलान करने वाले हैं।
खबरों की मानें तो 83 फिल्म अगले साल रिलीज होगी। क्रिकेट फैन्स इस फिल्म का बेसर्बी से इंतजार कर रहे हैं।