10 जनवरी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने टी-20 वर्ल्डकप 2020 को लेकर भविष्यवाणी की है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और भारत की टीम पहुंच सकती है। 

Advertisement

वैसे एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब कौन जीतेगा यह कहना मुश्किल है। एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि टी-20 क्रिकेट एक लॉटरी की तरह है और जिस टीम की लॉटरी लग जाएगी वो टीम खिताब जीतने में सफल रहेगी।

Advertisement

एडम गिलक्रिस्ट ने टी-20 में रैंक वन टीम पाकिस्तान को संभावित सेमीफाइनल खेलने वाली टीम में शामिल नहीं किया है। एडम गिलक्रिस्ट ने सीधे तौर पर कहा कि पाकिस्तान की टीम टी-20 में नबंर 1 जरूर है लेकिन इन 4 टीमों के मुकाबले उतनी मजबूत नजर नहीं आती है। एडम गिलक्रिस्ट ने माना कि पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप टी-20 में पासा पलट सकती है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार