ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर एडम जाम्पा (Adam Zampa) ने बुधवार (17 जून) को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। जाम्पा ने अपने कोटे के चार ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, उन्होंने सौम्य सरकार, तौहीद हृदोय और शोरफुल इस्लाम को अपना शिकार बनाया।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही जाम्पा ने टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे कर लिए, जाम्पा यह मुकाम हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले औऱ दुनिया के सातवें गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले राशिद खान, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, आदिल रशीद, वानिंदु हसरंगा औऱ मुस्तफिजुर रहमान ने ही यह कारनामा किया था।
इसके अलावा जाम्पा सबसे तेज 150 टी-20 इंटरनेशनल विकेट हासिल करने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं, उन्होंने 116 मैच में यह उपलब्धि पूरी की। इस लिस्ट में वानिंदु हसरंगा (91 मैच) और वानिंदु हसरंगा (92 मैच) ही उनसे आगे हैं।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट के मामले में जाम्पा के बाद दूसरे नंबर पर मिचेल स्टार्क औऱ जोश हेजलवुड हैं, दोनों के नाम 79-79 विकेट दर्ज हैं।
First Aussie to 100 T20I wickets
— KFC Big Bash League (@BBL) June 18, 2026
First Aussie to 150 T20I wickets
Adam Zampa is currently without a contract for #BBL16 pic.twitter.com/yfZDCV4V4t
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश 19 ओवर में 131 रनों पर ऑलआउट हुई।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 18.2 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।