बुरे फंसे एडम जाम्पा और केन रिचर्डसन, IPL 2021 से बाहर भी हुए, अब 15 मई तक फंसे रहेंगे भारत में

Updated: Tue, Apr 27 2021 17:39 IST
Cricket Image for बुरे फंसे एडम जाम्पा और केन रिचर्डसन, IPL 2021 से बाहर भी हुए, अब 15 मई तक फंसे रह (Image Source: Google)

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जाम्पा औऱ केन रिचर्डसन ने सोमवार (26 अप्रैल) को इंडियन प्रीमियर ली (IPL) 2021) से अपना नाम वापस ले लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार दोनों ने निजी कारणो के चलते यह फैसला लिया। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने आरसीबी का बायो-सिक्योर बबल छोड़ दिया। 

क्रिकबज की खबर के अनुसार दोनों खिलाड़ी अभी मुंबई में ही मौजूद हैं और हो सकता है कि वह ऑस्ट्रेलिया में लगे यात्रा बैन के कारण 15 मई तक भारत में ही फंसे रहेंगे। हालां क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ऑस्ट्रेलियन सरकार से बात जारी है कि कैसे इन दोनों खिलाड़ियों को वापर घर लाया जाए। 

बैंगलोर अपने आगे के मुकाबलों के लिए अहमदाबाद रवान हो चुकी है, लेकिन यह दोनों खिलाड़ी मुंबई में एयरपोर्ट के करीब एक होटल में रुके हुए हैं। 

बता दें मंगलवार (27 अप्रैल) को ऑस्ट्रेलिया सरकार ने भारत से आने वाली फ्लाइट्स पर 15 मई तक बैन लगा दिया। जिसके बाद प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि आईपीएल खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की वापसी का इंतजाम सरकार नहीं करेगी। 

माना जा रहा है जाम्पा और रिचर्डसन का 15 मई से पहले ऑस्ट्रेलिया लौटना मुश्किल है। 

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने भी भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आईपीएल के मौजूदा सीजन से नाम वापस ले लिया था। टाई दोहा के रास्ते होते हुए अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौटे हैं। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें