Adam Zampa Record: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (BAN Vs AUS 1st ODI) मंगलवार, 09 जून को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्ग्ज स्पिन गेंदबाज़ एडम जाम्पा (Adam Zampa) अपनी बॉलिंग से धमाल मचाकर दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 34 वर्षीय एडम जाम्पा ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 118 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं जिसमे उन्होंने 197 विकेट झटके हैं। यहां से वो बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में 3 विकेट लेने का कारनामा करते हैं, तो वो ODI में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ सांतवें खिलाड़ी बन जाएंगे।

Advertisement

खास बात तो ये है कि एडम जाम्पा बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे में अपने 200 विकेट पूरे कर लेते हैं, तो वो अपने देश के लिए ODI फॉर्मेट में तीसरे सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने वाले खिलाड़ी बनेंगे। इस रिकॉर्ड लिस्ट में सबसे ऊपर मिचेल स्टार्क (102 मैचों में 200 वनडे विकेट) और ब्रेट ली (112 मैचों में 200 वनडे विकेट) मौजूद हैं।

इतना ही नहीं, एडम जाम्पा वनडे इतिहास में 200 विकेट तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज स्पिन गेंदबाज़ भी बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी 119वीं वनडे इनिंग में ये कारनामा करना होगा। इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में पाकिस्तान के सकलेन मुस्ताक (104 मैचों में 200 विकेट) और अफगानिस्तान के राशिद खान (115 मैचों में 200 विकेट) पहली और दूसरी पॉजिशन पर हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: जोश इंगलिस (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम ज़म्पा।

बांग्लादेश-ऑस्ट्रेलिया का वनडे स्क्वाड

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

9 जून: पहला वनडे, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका
11 जून: दूसरा वनडे, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका
14 जून: तीसरा वनडे, शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार