Adam Zampa Record: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (ZIM vs AUS 1st ODI) मंगलवार, 15 सितंबर से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज़ एडम जाम्पा (Adam Zampa) जिम्बाब्वे के दो विकेट लेकर इतिहास रच सकते हैं। उनके पास महान शेन वॉर्न (Shane Warne) के खास रिकॉर्ड की बराबरी करने का सुनहरा मौका है।

Advertisement

ODI में 200 विकेट: 34 वर्षीय एडम जाम्पा ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम के अहम सदस्य खिलाड़ी हैं जो कि अपने देश के लिए अब तक 121 वनडे खेलकर 198 विकेट चटका चुके हैं। खास बात ये है कि यहां से वो जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में होने वाले पहले वनडे मुकाबले में 2 विकेट चटकाते हैं, तो वो ODI में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये मुकाम हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के सिर्फ दूसरे स्पिन गेंदबाज़ बन जाएंगे।

बतौर स्पिनर ऑस्ट्रेलिया के लिए ये कारनामा सिर्फ महान शेन वॉर्न ने किया है। उन्होंने अपने करियर के दौरान 193 वनडे मैचों में 291 विकेट चटकाए। बताते चलें कि अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 6 खिलाड़ियों ने 200 या उससे ज्यादा वनडे विकेट लिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाले खिलाड़ी

  • ग्लेन मैक्ग्राथ- 249 मैचों में 380 विकेट
  • ब्रेट ली - 221 मैचों में 380 विकेट
  • शेन वॉर्न - 193 मैचों में 291 विकेट
  • मिचेल स्टार्क - 130 मैचों में 247 विकेट
  • मिचेल जॉनसन - 153  मैचों में 239 विकेट
  • क्रेग मैकडरमॉट - 138 मैचों में  203 विकेट
  • एडम जाम्पा - 121 मैचों  में 198 विकेट

गौर करें कि एडम जाम्पा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक सिर्फ 3 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 विकेट लेने का कारनामा किया है। इस दौरान उन्होंने 5.03 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी की और 21.5 ओवर में सिर्फ 110 रन खर्चे। जाम्पा के आंकड़ें देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि वो जिम्बाब्वे के सामने शानदार प्रदर्शन करते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया की वनडे स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), पैट कमिंस (केवल साउथ अफ्रीका के खिलाफ), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, ऑलिवर पीक, मैथ्यू रेंशॉ, बिली स्टेनलेक, एडम जाम्पा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार