BBL 10: युवा खिलाड़ी लियाम स्कॉट (Liam Scott) और स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) बिग बैश लीग (बीबीएल) के आने वाले सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलेत हुए नजर आएंगे। बीबीएल के 10वें सीजन की शुरुआत 10 दिसंबर से हो रही है। स्कॉट मार्श शेफील्ड शील्ड में साउथ आस्ट्रेलिया के लिए चार मैच खेले थे। उन्होंने विक्टोरिया के खिलाफ मैच बचाने वाले 61 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

दूसरी तरफ जॉनसन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो स्ट्राइकर्स की तेज गेंदबाजी को मजबूती देंगे। मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा, "हम लियाम और स्पेंसर का एडिलेड स्ट्राइकर्स में स्वागत करते हैं। हम उन्हें उनका पहला बीबीएल करार सौंप अच्छा महसूस कर रहे हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "स्पेंसर बाएं हाथ के बेहतरीन गेंदबाज हैं और शेफील्ड शील्ड में हमने जो स्कॉट को देखा, उससे हम काफी प्रभावित हुए। हम इन युवा खिलाड़ियों को बेहतर बनाने का काम जारी रखेंगे।' बता दें कि इस बार बिग बैश लीग को और अधिक रोचक बनाने के लिए उसमें तीन बदलाव भी किए गए हैं। ऐसे में इस बार बिग बैश लीग के रोचक होने की पूरी संभावना है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार