नई दिल्ली, 10 अगस्त| खेल सामग्री बनाने वाली कंपनियां एडिडास और प्यूमा भारतीय क्रिकेट के नए किट प्रायोजक बनने की रेस में एक दूसरे से जंग करती नजर आ रही हैं। टीम का नाइकी के साथ 14 साल का करार सितंबर-2020 में खत्म होने वाला है।

Advertisement

बीसीसीआई के एक कार्यकारी ने आईएएनएस से कहा, "एडिडास और प्यूमा ने भारतीय टीम के किट प्रायोजक बनने में रुचि दिखाई है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और जो भी करार किया जाएगा। इसके अलावा ड्रीम-11 भी एक और कंपनी हो सकती है।"

Advertisement

रिपोर्टस के मुताबिक, "नाइकी ने 2016 में किट प्रायोजक का करार 370 करोड़े रुपये में रिन्यू किया था जो 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। नाइकी हर मैच के लिए 87,34,000 रुपये देती थी।"

कोविड-19 के कारण इस समय जो बाजार की स्थिति है उसे देखते हुए यह मुश्किल है कि नाइकी इसी बजट पर करार करेगी। बीसीसीआई इसलिए टेंडर निकालेगी ताकि अन्य कंपनियों को भी मौका मिल सके और जो बेहतर डील के साथ आएगा उसको मौका दिया जाएगा।

बीसीसीआई सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, "एक बार मौजूदा करार खत्म हो जाएगा और अगर नाइकी उसी रकम देने को तैयार हो जाती है और बोर्ड को भी यह विचार पसंद आता हो तो ठीक है नहीं तो हम आगे की प्रक्रिया के लिए टेंडर निकालेगी।"

उन्होंने कहा, "अगर नाइकी मौजूदा स्थिति को देखते हुए कटौती करती है तो फिर यह दूसरी कंपनियों को भी मौका देने का बात होगी और देखना होगा कि कौन बेहतर डील लेकर आता है।"

Advertisement

एडिडास और प्यूमा का भारत में अच्छा खासा प्रभाव है और इन दोनों ब्रांड्स के भारत में प्रशंसक भी काफी ज्यादा तादाद में हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार