Adil Rashid Unwanted Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के स्टार स्पिनर आदिल राशिद की जमकर खबर ली। इस दौरान राशिद ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जिसे कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
इसी दौरान इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। भारतीय बल्लेबाजों ने उनकी गेंदबाजी पर चार छक्के जड़ दिए, जिसके साथ ही राशिद टी20 इंटरनेशल में 200 से ज्यादा छक्के खाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। शिवम दुबे ने उनकी गेंद पर 200वां, 201वां और 202वां छक्का जड़ा, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 203वां छक्का लगाकर इस आंकड़े को और आगे बढ़ा दिया।
हालांकि राशिद ने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के अहम विकेट जरूर हासिल किए, लेकिन उनका स्पेल काफी महंगा साबित हुआ। उन्होंने अपने 4 ओवर में 41 रन खर्च किए और कुल 6 बाउंड्री (2 चौके और 4 छक्के) खाए।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में आदिल राशिद 203 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 184 छक्कों के साथ दूसरे, टिम साउदी 142 छक्कों के साथ तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा 141 और न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर 140 छक्कों के साथ शामिल हैं।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज
- आदिल राशिद (इंग्लैंड) – 138 पारियां | 203 छक्के
- ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) – 133 पारियां | 184 छक्के
- टिम साउदी (न्यूजीलैंड) – 123 पारियां | 142 छक्के
- एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया) – 112 पारियां | 141 छक्के
- मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड) – 129 पारियां | 140 छक्के
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 254 रन का विशाल लक्ष्य रखा। टीम के लिए संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 89 रन की शानदार पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन और ईशान किशन 18 गेंदों में 39 रन ने भी अहम पारीयां खेली।