India vs England 2nd Semifinal: इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर आदिल रशीद (Adil Rashid) के पास गुरूवार (5 मार्च) को भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इतिहास रचने का मौका होगा।
रशीद अगर इस मैच में चार विकेट हासिल कर लेते हैं तो इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में डैरेन गफ़ को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंत जाएंगे। रशीद ने अभी तक 324 मैच की 326 पारियों में 463 विकेट हासिल किए हैं। वहीं गफ के नाम 218 मैच की 252 पारियों में 466 विकेट दर्ज हैं।
इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट
जेम्स एंडरसन- 991 विकेट
स्टुअर्ट ब्रॉड- 847 विकेट
इयान बॉथम- 528 विकेट
डैरेन गफ- 466 विकेट
आदिल रशीद- 463 विकेट
इसके अलावा अगर वह तीन विकेट हासिल करते हैं तो टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में एडम जाम्पा और राशिद खान को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। राशिद ने टूर्नामेंट के इतिहास में 37 पारियों में 42 विकेट लिए हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट
शाकिल अल हसन- 50 विकेट
एडम जाम्पा- 44 विकेट
राशिद खान- 43 विकेट
आदिल रशीद- 42 विकेट
वानिंदु हसरंगा- 40 विकेट
बता दें कि मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में रशीद का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उन्होंने सात पारियों में 11 विकेट लिए हैं, जिसमें 36 रन देकर 3 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। हालांकि भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में रशीद का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है। रशीद ने भारत के खिलाफ 18 मैच की 17 पारियों में 14 विकेट हासिल किए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि यह लगातार तीसरी बार है जब भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।