29 दिसंबर। पैट कमिंस (नाबाद 61) ने भारत की हार को एक दिन के लिए टाल दिया है। आस्ट्रेलिया ने यहां मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को भारत द्वारा रखे गए 399 रनों के जवाब में दिन का अंत अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट के नुकसान पर 258 रनों के साथ किया।

Advertisement

भारत को मैच के आखिरी दिन जीत के लिए दो विकेट चाहिए तो वहीं आस्ट्रेलिया को 141 रनों की दरकार है। आपको बता दें कि पैट कमिंस और नाथन लियोन ने चौथे दिन के आखिरी घंटे तक भारत को कोई विकेट नहीं लेने दिया।

पैट कमिंस ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उससे हर किसी को इंग्लैंड दौरे पर भारतीय गेंदबाज को परेशान करने वाले सैम कुरेन की याद आ गई।

आपको बता दें कि भारत के पूर्व दिग्गज विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने ट्विट कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को फटकार लगाई है और कहा है कि पैट कमिंस ने बल्लेबाजी सीखने की जरूरत है।

अब भारत को पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया के बाकी बचे दो विकेट लेकर जीत हासिल करनी होगी। साल 1986 के बाद भारत की टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट ैच जीतने में सफल रहेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार