नई दिल्ली, 16 मई| भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का मानना है कि कप्तान विराट कोहली के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह सभी को एक साथ लेकर चलना पसंद करते हैं और व्यक्तिगत उपलब्धियों पर विश्वास नहीं करते। आईपीएल में कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में खेलने वाले चहल का मानना है कि उन्होंने अपने कप्तान से बहुत कुछ सीखा है।

Advertisement

चहल ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, " बेंगलोर के दिनों से लेकर अब तक मैं करीब छह साल से उनके साथ खेल रहा हूं। एक बात जो मुझे पता चली है वह यह कि वह पृथ्वी पर एक व्यक्ति है। यह मायने नहीं रखता कि उन्हें कितनी प्रसिद्धि मिली है। वह सभी को अपने साथ लेकर चलेंगे। चाहे यह व्यक्तिगत रूप से हो या मैदान पर। यह चीज मैंने उनसे सीखी है।"

Advertisement

चहल ने कहा कि वास्तव में कोहली ने अपनी पूरी दिनचर्या और खान-पान की आदतों को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि कप्तान जो कुछ भी करते हैं अगर उसका 30 प्रतिशत कर लिया जाए तो एक सफल क्रिकेटर बनने के लिए यह पर्याप्त होगा।

उन्होंने कहा, " मुझे पता है कि वह जिम के आदी हैं और उन्होंने कैसे अपना शरीर बदला है। मैं उनसे सीखना चाहता हूं। मैंने उन्हें तब से देखा है जब वह 18-19 साल के थे। विराट जो कुछ भी करते हैं और अगर कोई उसका 30 फीसदी भी अपनाता है तो वह जरूरत से ज्यादा है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार