8 जून। अफगानिस्तान की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी- 20 में बांग्लादेश को 1 रन से हराकर 3 मैचों की टी- 20 सीरीज को जीतने का कमाल कर दिखाया।

Advertisement

आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम को आखिरी ओवर में 9 रन की दरकार थी। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम के तरफ से आखिरी ओवर करने की जिम्मेदारी राशिद खान को मिली।

Advertisement

टी- 20 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ने कमाल किया और बांग्लादेश के बल्लेबाज को रन नहीं बनानें दिया। आपको बता दें कि आखिरी गेंद पर बांग्लादेश की टीम को 4 रन की दरकार थी।

लेकिन राशिद खान ने कमाल की कसी हुई गेंदबाजी कर अफगानिस्तान की टीम के एक रन से शानदार जीत दिला दी। इस जीत में आखिरी गेंद पर शफीकुल्‍लाह शफाक़ ने गजब की फील्डिंग कर अफगानिस्तान की टीम को एक रन से जीत दिलाने का काम किया।

इस जीत तुरंत बाद अफगानिस्तान के खिलाड़ी नागिन डांस करने लगे। आपको बता दें कि इस जीत के बाद अफगानिस्तान टीम के द्वारा किया गया नागिन डांस बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम के डांस की नकल उतारने जैसा था।

Advertisement

गौरतलब है कि निदास ट्रॉफी के दौरान श्रीलंकाई टीम पर जीत के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने नागिन डांस करना शुरू कर दिया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार