Afghanistan vs Zimbabwe 3rd T20 Match Prediction: अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 01 नवंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला भी शारजाह के मैदान पर ही खेला गया था। इसमें अफगानिस्तान ने 221 रन डिफेंड किए और जिम्बाब्वे को 19 रनों से मात दी। अफगानी टीम के स्टार प्लेयर अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई रहे। उन्होंने 50 गेंदों पर 5 चौके 12 छक्के लगाकर 116 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने 2 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट भी लिया।
AFG vs ZIM 3rd T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 01 नवंबर 2026
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
Sharjah Cricket Stadium, Sharjah Pitch Report
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच धीमी है। यहां गेंद ज्यादा घूमती है और पिच पर रुककर आती है। इसके अलावा, उछाल भी एक जैसा नहीं रहता, जिससे बल्लेबाज़ों के लिए शॉट खेलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी की परिस्थितियां बेहतर होने की संभावना है।
यहां अब तक कुल 77 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 46 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां पहली पारी में औसत स्कोर 146 रन रहा है।
AFG vs ZIM T20 Head To Head Record
कुल - 23
अफगानिस्तान - 21
जिम्बाब्वे - 02
AFG vs ZIM 3rd T20 : Where to Watch?
अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच होने सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode पर देख सकते हो।
AFG vs ZIM 3rd T20: Player to Watch Out For
अफगानिस्तान की टीम से राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ और अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर जिम्बाब्वे टीम की तो सिकंदर रज़ा, ब्रायन बेनेट और ब्रैंड इवांस अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Afghanistan vs Zimbabwe 3rd T20 Probable Playing XI
Afghanistan T20 Probable Playing XI: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), वसीम अकरम, सेदिकुल्लाह अटल, शाहिदुल्लाह, अजमतुल्लाह ओमरजाई, इजाज अहमद अहमदजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद/फजलहक फारूकी, नूर अहमद/अब्दुल्लाह अहमदज़ई।
Zimbabwe T20 Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, इनोसेंट काइया, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, तादिवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), वेस्ली मधेवेरे, तफाद्ज़वा त्सिगा, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी/कुंडाई माटिगिमु, वेलिंगटन मसाकाद्जा/विंसेंट मासेकेसा, अर्नेस्ट मासुकु।
Afghanistan vs Zimbabwe Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में अफगानिस्तानी टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
AFG vs ZIM 3rd T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, AFG vs ZIM Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Afghanistan vs Zimbabwe Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।