अफगानिस्तान के बल्लेबाज नजीब ताराकई (Najeeb Tarakai) का मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले सप्ताह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। वह 29 साल के थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने अपने ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

बोर्ड ने लिखा, "एसीबी और क्रिकेट को प्यार करने वाला अफगानिस्तान अपने आक्रामक सलामी बल्लेबाज और शानदार इंसान नजीब ताराकई के निधन पर दुखी है जिन्होंने एक सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी।"

Advertisement

नजीब को दो अक्टूबर को जलालाबाद में पूर्वी नानगरहर में सड़क पार करते समय कार ने टक्कर मार दी थी।

एसीबी ने तीन अक्टूबर को ट्वीट किया, "राष्ट्रीय खिलाड़ी नजीब कल सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एसीबी ने उनके स्वास्थ होने के लिए हर जरूरी कदम उठाया है। वह नानगरहर में इस समय इलाज करा रहे हैं।"

एसीबी संबंधित अधिकारियों से संपर्क में थी और उन्हें काबुल भी शिफ्ट करने को तैयार थी।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2014 में एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया था। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 12 टी-20 मैच खेले थे जिसमें 258 रन बनाए। उन्होंने देश के लिए एक वनडे मैच भी खेला था।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार