Afghanistan vs India, 2nd T20I: अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) के पास मंगलवार (15 जून) को भारत के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम मे होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा, जो अफगान क्रिकेट के इतिहास में कोई और खिलाड़ी नहीं बना पाया है।
अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेन के मामले में नबी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अभी तक खेले गए 334 इंटरनेशनल मैच की 311 पारियों में 296 विकेट लिए हैं।
अगर वह इस मुकाबले में 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक सिर्फ राशिद खान (462 विकेट) ने ही यह कारनामा किया है।
इसके अलावा वह नबी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। अभी तक 303 पारियों में उन्होंने 6306 रन बनाए हैं। उनके पास मौका होगा अफगानिस्तान का पहला खिलाड़ी बनने का, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 6000 या उससे ज्यादा रन और 300 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।
टी-20 इंटरनेशनल में नबी ने 153 मैच की 141 पारियों में 2481 रन बनाए हैं। 19 रन बनाते ही वह टी-20 इंटरनेशनल में 2500 या उससे ज्यादा रन और 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले अफगानी क्रिकेटर बन जाएंगे। बता दें कि इस फॉर्मेट में नबी के नाम 111 विकेट दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में नबी का प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने पहले मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 33 रन की पारी खेली थी और फिर गेंदबाजी में सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए थे।