India vs Afghanistan 1st ODI: अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान (Rashid Khan) के पास शनिवार (13 जून) को भारत के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले पहले वनडे मैच में इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 विकेट
राशिद ने अफगानिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलकर 237 मैच की 234 पारियों में 446 विकेट लिए हैं। अगर वह चार विकेट हासिल कर लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज बन जाएंगे। इस लिस्ट में राशिद के बाद मोहम्मद नबी है, जिनके नाम 293 विकेट दर्ज हैं।
सबसे तेज 450 इंटरनेशनल विकेट
राशिद के पास सबसे तेज 450 इंटरनेशनल विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। फिलहाल इस लिस्ट में टॉप पर मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने 275 मैच में यह मुकाम हासिल किया था।
बता दें मुल्लांपुर में भारत के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में राशिद अफगानिस्तान टीम का हिस्सा नहीं थे। भारत के खिलाफ उनके वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो तीन मैच में राशिद ने 5 विकेट अपने खाते में डाले हैं।
टीमें
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
Also Read: LIVE Cricket Score
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी।