Ireland vs Afghanistan, 4th ODI:  अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) ने बुधवार (12 अगस्त) को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्लब में चौथे वनडे मैच में अपनी शानदार पारी से इतिहास रच दिया। इब्राहिम ने 118 गेंदों में 107 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का जड़ा।

Advertisement

पीटरसन औऱ आजम की बराबरी

अपनी इस पारी के दौरान इब्राहिम ने वनडे में अपने 2000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वह बांग्लादेश के आठवें खिलाड़ी बन गए हैं।

वह सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने 45 पारियों में यह मुकाम हासिल कर उन्होंने जहीर अब्बास, केविन पीटरसन, बाबर आजम और रासी वैन डर डुसेन की बराबरी की है।

गुरबाज से निकले आगे

अफगानिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रहमानुल्लाह गुरबाज को पछाड़कर इब्राहिम चौथे नंबर पर आ गए हैं। इब्राहिम के अब तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 118 मैच की 126 पारियों में 4572 रन हो गए हैं।

शतकों के मामले में भी आगे

बांग्लादेश के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में इब्राहिम दूसरे नंबर पर आ गए हैं। अपने करियर का सातवां शतक जड़कर उन्होंने मोहम्मद शहजाद (6) को पीछे छोड़ा।

अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक

रहमानुल्लाह गुरबाज- 9 शतक

इब्राहिम जादरान- 7 शतक

मोहम्मद शहजाद- 6 शतक

रहमत शाह- 5 शतक

टीमें:

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमत शाह (कप्तान), दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, यामीन अहमदजई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।

Also Read: LIVE Cricket Score

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, कैड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज़, मार्क अडायर, गेविन होए, लियाम मैक्कार्थी, बायरन मैकडोनो।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार