Afghanistan vs Bangladesh 1st ODI: अफगानिस्तान के दाएं हाथ के बल्लेबाज रहमत शाह (Rahmat Shah ODI) के पास बुधवार (8 अक्टूबर) को बांग्लादेश के खिलाफ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 5.30 बजे से शुरू होगा। ]

Advertisement

रहमत अगर 25 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वनडे इंटरनेशनल में 4000 रन पूरे करने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। रहमत ने अभी तक खेले गए 123 वनडे मैच की 118 पारियों में 35.17 की औसत से 3975 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान के लिए वनडे रन के मामले में मोहम्मद नबीं दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 3667 रन बनाए हैं। 

Advertisement

इसके अलावा अगर वह छह छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो वनडे में 350 चौके जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मोहम्मद शहजाद (344) हैं। 

रहमत अगर 42 रन बना लेते हैं तो इंटनरेशनल क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले अफगानिस्तान के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। रहमत ने अभी तक 135 मैच की 140 पारियों में 4948 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑलराउंडर मोहम्मद नबी हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 318 मैच की 290 पारियों में 6116 रन बनाए हैं।

बता दें कि रहमत ने बांग्लादेश के खिलाफ 17 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 23.41 की औसत से 398 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर 71 रन रहा है।

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, एएम ग़ज़नफ़र, अब्दुल्ला अहमदजई, बशीर अहमद, बिलाल सामी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार