ढाका, 15 सितम्बर | अफगानिस्तान ने यहां शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए टी-20 ट्राई सीरीज के तीसरे मैच में रविवार को मेबजान बांग्लादेश को 25 रनों से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टी-20 ट्राई सीरीज की तीसरी टीम जिम्बाब्वे है। अफगानिस्तान की यह लगातार 12वीं टी-20 जीत है और उसने अब आस्ट्रेलिया के लगातार 12 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बांग्लादेश की दो मैचों में यह पहली हार है।

 
Advertisement

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया और फिर बांग्लादेश को 19.5 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट कर दिया।

Advertisement

मेजबान बांग्लादेश के लिए महमदुल्ला ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। उनके अलावा शब्बीर रहमान ने 24 और अफीफ हुसैन ने 16 रनों का योगदान दिया।

अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान ने 15 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके अलावा फरीद मलिक, कप्तान राशिद खान और गुलबदिन नैब ने दो-दो विकेट लिए।

इससे पहले, अफगानिस्तान ने 40 रन पर अपने चार विकेट गंवाने के बाद मोहम्मद नबी के शानदार नाबाद 84 रनों की मदद से छह विकेट पर 164 रन का स्कोर बनाया। नबी ने 54 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्के लगाए। नबी को उनकी बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।उनके अलावा असगर अफगान ने 37 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 40 रनों का योगदान दिया।

बांग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफुद्यीन ने चार और कप्तान शाकिब अल हसन ने दो विकेट लिया। बांग्लादेश को अपना अगला मैच बुधवार को जिम्बाब्वे के साथ खेलना है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार