5 जून, देहरादून (CRICKETNMORE) सामीलुल्ला शेनवारी के 49 रन, मोहम्मद शहजाद के 24 रन और आखिरी समय में मोहम्मद नबी के 15 गेंद पर 31 रन की बदौलत अफगानिस्तान की टीम ने 6 विकेट से दूसरे टी- 20 में बांग्लादेश को हरा दिया।
इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने 3 टी- 20 मैचों की सीरीज पर 2- 0 के कब्जा जमा लिया।
Advertisement
इससे पहले बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 134 रन बनाए थे जिसे 18.5 ओवर में अफगानिस्तान की टीम ने लक्ष्य हासिल कर मैच को जीत लिया।
अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने बेहद ही कमाल का परफॉर्मेंस किया। खासकर राशिद खान ने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए और बांग्लादेश की टीम को 134 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।