Afghanistan vs Bangladesh, 1st ODI: अल्लाह गजनफर (Allah Ghazanfar) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने बुधवार ( 6 नवंबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में बांग्लादेश को 92 रनों के हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 49.4 ओवर में 235 रन बनाए। जिसमें मोहम्मद नबी ने 79 गेंदों में चार चौकों औऱ तीन छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 92 गेंदों में 52 रन बनाए। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान औऱ तस्कीन अहमद ने 4-4 विकेट, शोरफुल इस्लाम ने 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम 34.3 ओवर मे 143 रन पर ऑलआउट हो गई। एक समय बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 132 रन था, लेकिन अगले 11 रन के अंदर 7 विकेट गिर गए। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 68 गेंदों में 47 रन, सौम्या सरकार ने 45 गेंदों में 33 रन, मेहदी हसन मिराज ने 51 गेंदों में 28 रन बनाए। टीम के सात खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

अफगानिस्तान के लिए अल्लाह ग़ज़नफ़र ने 6.3 ओवर में 26 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा राशिद खान ने 2 विकेट, मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार