कप्तान राशिद खान (Rashid Khan) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने रविवार (17 मार्च) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में आय़रलैंड को 10 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

 
Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरूआत खराब रही औऱ 14 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गिर गए। जिसके बाद मोहम्मद नबीं और सेदिकुल्लाह अटल ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 79 रन जोड़े। नबी ने 38 गेंदों में 59 रन और अटल ने 32 गेंदों में 35 रन बनाए। इसके बाद नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राशिद ने 12 गेदों में 25 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। 

Advertisement

आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने 3 विकेट,जोशुआ लिटिल औऱ बैरी मैकआर्थी ने 2-2 विकेट, बेंजामिन वाइट ने 1 विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आय़रलैंड को एंड्रयू बालबर्नी और कप्तान पॉल स्टर्लिंग की जोड़ी ने मिलकर अच्छी शुरूआत दी औऱ दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की। बालबर्नी ने 44 गेंदों में 45 रन औऱ स्टर्लिंग ने 15 गेदों में 24 रन बनाए। एक समय आय़रलैंड का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 68 था, लेकिन उसके बाद थोड़े- थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे गैरेथ डेलनी ने 18 गेंदों में 39 रन की तूफानी पारी खेलनी, लेकिन टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके औऱ आयरलैंड 8 विकेट गवाकर 142 रन तक ही पहुंच सकी। 

प्लेयर ऑफ द मैच रहे राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए 14 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। नांगेयालिया खरोटे ने 2 विकेट, फजलहक फारूकी औऱ मोहम्मद नबी ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

Also Read: Live Score

सीरीज का तीसरा औऱ निर्णायक मैच सोमवार (18 मार्च) को शारजाह में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार