देहरादून, 18 मार्च (CRICKETNMORE)| रहमत शाह के 76 और एहसानउल्लाह जनत के नाबाद 65 रनों की बदौलत अफगानिस्तान ने सोमवार को यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड को 7 विकेट से मात देकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज में एक ही मैच खेला जाना था। 

Advertisement

अफगानिस्तान ने जीत के लिए मिले 147 रनों के लक्ष्य को मुकाबले के चौथे दिन तीन विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। रहमत शाह को दोनों पारियों में दमदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने अपने तीसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 29 रनों से आगे खेलना शुरू किया। शाह ने दमदार बल्लेबाजी की और एहसानउल्लाह के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 139 रन जोड़े। 

जेम्स कैमरोन-डोऊ ने शाह को 144 के कुल योग पर पवेलियन भेजा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अफगानिस्तान का तीसरा विकेट मोहम्मद नबी के रूप में गिरा जो एक रन बनाकर रन आउट हो गए। 

आयरलैंड के लिए डोऊ के अलावा एंडी मैकब्रायन ने एक विकेट मिला। दोनों टीमों का यह अब तक का दूसरा टेस्ट मैच था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार