बेलफास्ट, 31 अगस्त (CRICKETNMORE)| गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के बाद इशानुल्लाह जनत (नाबाद 57) के अर्धशतक की बदौलत अफगानिस्तान ने शुक्रवार को आयरलैंड को तीसरे वनडे मैच में आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

मेजबान आयरलैंड ने यहां सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान में टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उसकी पूरी टीम 36.1 ओवर में 124 रन पर ढेर हो गई। अफगानिस्तान ने 23.5 ओवर में दो विकेट खोकर 125 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

Advertisement

जनत ने 62 गेंदों की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 44 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 34 और रहमत शाह ने 35 गेंदों पर पांच चौकों की बदौलत 33 रन का योगदान दिया।

आयरलैंड के लिए टिम मुर्तगे और बोयड रेंकिन ने एक-एक विकेट लिए। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

इससे पहले, अफगानिस्तान ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मेजबान टीम को 124 रन पर ढेर कर दिया। आयरलैंड के लिए गैरी विल्सन ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। 

अफगानिस्तान की ओर से राशिद ने 18 रन पर तीन विकेट लिया। राशिद को प्लेयर आफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

Advertisement

इसके अलावा आफताब आलम ने 22 रन पर दो विकेट, गुलबदीन नैब ने 34 रन पर दो विकेट, मोहम्मद नबी ने 34 रन पर दो विकेट और कप्तान असगर अफगान ने एक रन पर एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार