23 अगस्त,(CRICKETNMORE)। हजरतुल्लाह जजई के लगातार दूसरे अर्धशतक और राशिद खान और मुजीब उर रहमान की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड को 81 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

161 रनों के लक्ष्य के जवाब में आयरलैंड की टीम 15 ओवरों में सिर्फ 79 रनों पर ही ढेर हो गई। 

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की शुरूआत खराब रही औऱ उसके पहले दो विकेट पहले तीन ओवरों में सिर्फ 8 रनों पर ही गिर गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह ने कप्तान असगर अफगान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 116 रन जोड़े। जिसके चलते अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया।

आयरलैंड के लिए पीटर चेस ने तीन, बॉयड रैंकिन ने दो, जोशुआ लिटिल, सिमी सिंह औऱ जॉर्ज डॉकरेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।  

इसके जवाब में आयरलैंड की शुरूआत भी खराब रही। विलियम पोर्टरफिल्ड और कप्तान गैरी विल्सन के अलावा कोई और खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। पोर्टरफिल्ड ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, वहीं विल्सन ने 22 रन की पारी खेली।

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने चार, मुजीब उर रहमान ने तीन, वहीं आफताब आलम, फरीद अहमद औऱ मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार