दुबई/नई दिल्ली, 09 जनवरी (CRICKETNMORE) । अफगानिस्तान ने त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के शुरूआती मैच में यहां स्काटलैंड को आठ विकेट से हराया। स्काटलैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर हामिश गार्डिनर के 96 रन की बदौलत निर्धारित 45 ओवरों में आठ विकेट पर 237 रन बनाये। अफगानिस्तान ने 38 ओवर में दो विकेट पर 240 रन बनाकर जीत दर्ज की।
Advertisement
अफगानिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज और मैन आफ द मैच जावेद अहमदी ने सर्वाधिक 74 रन बनाये जबकि नासिर जमाल 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के अलावा उस्मान गनी (48) और विकेटकीपर बल्लेबाज अफसार जाजई (नाबाद 48) ने भी उपयोगी योगदान दिया।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द