Zimbabwe vs Afghanistan, 1st T20I Highlights: मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) और अज़मतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) के शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने बुधवार (29 अक्टूबर) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में जिम्बाब्वे को 53 रन से हरा दिया। इसके साथ ही अफगानिस्तान ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट  के नुकसान पर 180 रन बनाए। जिसमें इब्राहिम  जादरान ने 33 गेंदों में 52 रन, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 25 गेंदों में 39 रन, उमरजई ने 21 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। 

Advertisement

जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी में कप्तान सिकंदर रजा ने 3 विकेट, ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 विकेट और ब्रैड  एवांस ने 1 विकेट  हासिल किया। 

इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 16.1 ओवर में  127 रन पर ऑलआउट हो गई। नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए टिनोटेंडा मापोसा ने 15 गेंदों में 32 रन की पारी खेली औऱ हार के अंतर को कम किया। इसके अलावा ब्रायन बेनेट और ब्रैड एवांस ने 24-24 रन बनाए। मेजबान टीम  के छह खिलाड़ी दहाईं  के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

अफगानिस्तान के लिए मुजीब ने 4 विकेट और उमरजई ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा अब्दुल्ला  अहमजई ने 2 विकेट अपने खाते  में डाले। 

उमरजई को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सीरीज का दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच 31 अक्टूबर को हरारे  में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार