Bangladesh vs Afghanistan 3rd ODI:  रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) के शानदार शतक औऱ राशिद खान (Rashid Khan) की गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने सोमवार (28 फरवरी) को खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान क्लीन स्वीप होने से बच गई और मेजबान बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। बांग्लादेश के 192 रनों के जवाब में अफगानिस्तान ने 40.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत ठीकठाक रही और लिटन दास और कप्तान तमीम इकबाल (11) ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। इसके बाद लिटन ने शाकिब अल हसन (30) के साथ दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। लेकिन शाकिब के आउट होते ही बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई। अगले आठ बल्लेबाजों में से सात दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

दास ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 113 गेंदों में सात चौकों की मदद से 86 रनों की पारी खेली। वहीं महमुदुल्लाह ने नाबाद 29 रन बनाए। जिसके चलते बांग्लादेश ने 46.5 ओवरों में 192 रन बनाए।

अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने तीन विकेट, मोहम्मद नबी ने दो, वहीं फजहल फारूकी और अज़मतुल्लाह ओमरजई ने एक-एक विकेट चटकाया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने रिया हसन (35) के साथ पहले विकेट के लिए 79 रन की पार्टनरशिप की। फिर रहमत शाह (47) के साथ 100 रन जोड़े। गुरबाज ने शानदार शतक पूरा किया और अफगानिस्तान को जीत की दहलीज पार कराई। गुरबाज ने 110 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 106 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार