स्कॉटलैंड के खिलाफ मिली 130 रनों की जीत के बाद अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने खुद को ही ट्रोल किया है। खेल के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने खुदको ट्रोल किया। मोहम्मद नबी ने जैसे ही मीडिया रूम में प्रवेश किया वैसे ही उन्होंने कहा ये काम (मीडिया से इंग्लिश में बात करना) सबसे कठिन है।

Advertisement

मोहम्मद नबी के चेहरे पर शिकन थी और उन्होंने कहा, 'सबसे मुश्किल काम है भाई ये। कितने प्रश्न हैं? 5 मिनट में मेरी इंग्लिश खत्म हो जाएगी भाई।' मोहम्मद नबी के खुदको ट्रोल करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस जमकर इस वीडियो पर शेयर करने के साथ ही कमेंट कर रहे हैं।

Advertisement

वहीं इस मैच के दौरान मोहम्मद नबी से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। मैच शुरू होने से पहले अफगानिस्तान टीम ने जब अपना राष्ट्रीय गान गाया और अपने देश का झंडा फहराया तब राष्ट्रगान गाते वक्त अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाते और रो पड़ते हैं।

बता दें कि स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 10.2 ओवर में 60 रन बनाकर ढेर हो गई। मुजीब उर रहमान ने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 और राशिद खान ने 2.2 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार