Afghanistan Squad For T20I Series vs India: भारत के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Afghanistan Cricket Board) ने 19 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इब्राहिम जादरान टीम की कमान संभालेंगे, जिन्होंने राशिद खान की गैरमौजूदगी में हाल ही में य़ूएई के खिलाफ हुई सीरीज में कप्तानी की थी। उनकी अगुआई में टीम 2-1 से सीरीज जीती थी। 

 
Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राशिद को टीम में शामिल किया है। लेकिन यह साफ किया है वह शायद कोई मैच ना खेले, क्योंकि पीठ की सर्जरी के बाद रिहैब से गुजर रहे हैं। 
वहीं मुजीब उर रहमान भी टीम का हिस्सा हैं, जो बिग बैश लीग खेलने के चलते यूएई के खिलाफ सीरीज में नहीं खेले थे। इकराम अलीखल को बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में आए हैं। 

Advertisement

भारत औऱ अफगानिस्तान के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल 11 जनवरी को मोहाली में होगा। इसके बाद दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम और तीसरा और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम

Also Read: Live Score

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद,नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, क़ैस अहमद, गुलबदीन नायब और राशिद खान।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार