T20 World Cup 2021: अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के 17वें मैच में अफगानी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को करारी शिकस्त दे दी। अफगानिस्तान को मिली इस जीत में राशिद खान ने अहम भूमिका निभाई। राशिद खान ने 2.2 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट झटके।

Advertisement

वहीं मैच के दौरान राशिद खान को काफी इमोशनल देखा गया। राशिद खान जब बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे तभी मैदान पर मौजूद अफगानिस्तान के फैंस को टीम को चीयर करते देखा गया। राशिद खान ने जब यह देखा तो वह फैंस के थोड़ा नजदीक गए और अपने देश के झंडे को चूमकर अपना प्यार दिखाया।

Advertisement

राशिद खान ने जैसे  ही अफगानिस्ता के झंडे को चूमा वैसे ही फैंस खुशी से झूम उठे थे। बता दें कि हाल ही में कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया। ऐसे में वहां पर हालात सामान्य नहीं है। इन हालातों के बावजूद अफगानिस्तान टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही है।

वहीं अगर मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 10.2 ओवर में 60 रन बनाकर ढेर हो गई। राशिद खान के अलावा मुजीब उर रहमान ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए  4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार