आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को यहां शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मुकाबले में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। टूर्नामेंट में तीन सेमीफाइनलिस्ट मिल चुके है इस अहम मैच के बाद चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम भी मिलने की संभावना है। न्यूजीलैंड ने अपने चार मैचों में तीन में जीत हासिल की है वहीं, अफगानिस्तान ने चार मैचों में से दो में जीत दर्ज की है। देखें लाइव स्कोर

Advertisement

अगर अफगानिस्तान यह मुकाबला जीत जाती है तो भारत को फायदा होगा और उसका सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो जाएगा। अगर न्यूजीलैंड जीतती है वह सेमीफाइनल में चली जाएगी। 

Advertisement

अफगानिस्तान की टीम में एक बदलाव हुए है। शराफुद्दीन अशरफ की जगह मुजीब उर रहमान की वापसी हुई है। न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टीमें इस प्रकार है

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट 

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहज़ाद (विकेटकीपर), रहमानुल्ला गुरबाज़, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, गुलबदीन नायब, मुजीब उर रहमान, राशिद खान, नवीन-उल-हक, हामिद हसन
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार