4 जून। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान गुलबदीन नैब ने यहां सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में जारी 2019 विश्व कप के अपने दूसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Advertisement

श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने जीवन मेंडिस के स्थान पर नुवान प्रदीप को मौका दिया है।अफगानिस्तान ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

Advertisement

दोनोंे टीमें अपना-अपना पहला मैच हार गई थीं। श्रीलंका को जहां न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से हराते हुए उसे विश्व कप में अपनी अब तक की सबसे बड़ी हार (विकेट के लिहाज से) दी थी जबकि अफगानिस्तान को मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने सात विकेट से हराया था।

टीमें : 

अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), मोहम्मद शाहजाद (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जाजई, रहमत शाह, हसमातुल्लाह शाहिदी, नाजिबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दौलत जादरान, मुजीर उर रहमान, हामिद हसन। 

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, कुशल परेरा (विकेटकीपर), एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, थिसारा परेरा, नुवान प्रदीप, कुशल मेंडिस, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार