अपने स्पिनरों के दमदार प्रदर्शन और फील्डरों के शानदार कौशल से अफगानिस्तान ने नीदरलैंड को विश्व कप मुकाबले में शुक्रवार को एकतरफा अंदाज में सात विकेट से हरा दिया और अंक तालिका में पांचवे स्थान पर पहुंच गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम 46.3 ओवर में 179 रन पर लुढ़क गई जबकि, अफगानिस्तान ने 31.3 ओवर में 3 विकेट पर 181 रन बनाकर टूर्नामेंट में सात मैचों में चौथी जीत अपने नाम की। नीदरलैंड को सात मैचों में पांचवी हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

नीदरलैंड एक समय दो विकेट पर 92 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था, लेकिन फिर उसकी पारी लड़खड़ा गई और उसने 113 रन तक जाते-जाते अपने छह विकेट गंवा दिए। ओपनर मैक्स ओ'डाउड ने 40 गेंदों में 42 रन, कॉलिन एकरमैन ने 35 गेंदों में 29 रन और सायब्रांड एंगलब्रेक्ट ने 86 गेंदों सर्वाधिक 58 रन बनाए। 10वें नंबर के बल्लेबाज आर्यन दत्त ने नाबाद 10 और 9वें नंबर के रूलोफ वान डर मेर्व ने 11 रन बनाकर टीम को 179 तक पहुंचाया।

Advertisement

अफगानिस्तान की तरफ से ऑफ स्पिनर मोहम्मद नबी ने 28 रन पर 3 विकेट और चाइनामैन गेंदबाज नूर अहमद ने 31 रन पर 2 विकेट लिए। नीदरलैंड की विकेटों के बीच दौड़ काफी खराब रही और उसके शीर्ष क्रम में 5 में से 4 बल्लेबाज रनआउट हुए।

आसान लक्ष्य का अफगानिस्तान ने सावधानी के साथ पीछा किया। रहमत शाह ने 54 गेंदों 8 चौकों की मदद से 52 और फॉर्म में चल रहे कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 64 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 56 तथा अजमतुल्लाह ओमरजई ने 28 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर अफगानिस्तान को बेहतर रन रेट के साथ जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। अफगानिस्तान इस जीत के साथ पाकिस्तान से ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गया।

Also Read: Live Score

अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज ने 10 और इब्राहिम जादरान ने 20 रन बनाए। रहमत शाह और शाहिदी ने तीसरे विकेट के लिए 74 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की जबकि कप्तान शाहिदी ने ओमरजई के साथ चौथे विकेट की मैच विजयी साझेदारी में अविजित 52 रन जोड़े।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार