देहरादून, 9 जून - बीती रात ही बांग्लादेश को तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 3-0 से मात देकर इतिहास रचने वाली अफगानिस्तान ने टेस्ट पदार्पण से पहले भारतीय टीम को आगाह कर दिया है।

Advertisement

असगर स्टानिकजाई के नेतृत्व वाली अफगानिस्तान 14 जून से बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत के खिलाफ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच खेलेगी। स्टानिकजाई ने कहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में मिली जीत से उनकी टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।

Advertisement

बांग्लादेश को मात देने के बाद स्टानिकजाई ने कहा, "भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारियां अच्छी हैं। हमारी टीम का मनोबल काफी ऊंचा है।"

उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षो में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। हम अफगानिस्तान के लिए कुछ हासिल करना चाहते हैं। आप देख सकते हैं कि हमारे बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छी फॉर्म में हैं।"

अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान इस समय पूरे विश्व में अपनी किफायती और विकेट लेने की क्षमता के लिए मशहूर हो चुके हैं। उन्होंने बांग्लादेश को 3-0 से मात देने में अहम भूमिका निभाई।

राशिद ने कहा, "इसका पूरा श्रेय मेरी फिटनेस को जाता है। अगर आप फिट होते हैं तो आप किसी भी विभाग में अच्छा कर सकते हैं। मेरे लिए यह मायने नहीं लगता कि मैं लीग क्रिकेट खेल रहा हूं या राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहा हूं। मैं बस अपने खेल का लुत्फ उठाना चाहता हूं।"


Advertisement

IANS

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार