कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के 12वें मुकाबले में त्रिनिबागो नाइट राइडर्स ने सेंट लूसिया किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में सेंट लूसिया की टीम एक समय जीतती हुई नजर आ रही थी लेकिन नाइट राइडर्स के कप्तान कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अपनी टीम के लिए तूफानी पारी खेलते हुए उन्हें जीत दिला दी।

Advertisement

इस मैच में नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की और सुनील नारायण के साथ-साथ अफगानिस्तान के उभरते हुए स्पिनर वकार सलामखिल ने भी दो विकेट चटकाकर लाइमलाइट लूटी। इन दो विकेटों में एक विकेट विपक्षी टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का भी था जो काफी खतरनाक नज़र आ रहे थे लेकिन वकार सलामखिल ने उन्हें अपनी कमाल की गेंद से चारों खाने चित्त कर दिया।

Advertisement

आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर, सलामखिल ने मिडिल स्टंप लाइन पर एक अच्छी लेंथ गेंद फेंकी जो पड़ने के बाद अंदर की तरफ आ गई। फाफ डु प्लेसिस गेंद को लेग साइड की तरफ खेलना चाह रहे थे, लेकिन गेंद बल्ले और पैड के बीच से निकलकर स्टंप से जा टकरा गई और वो क्लीन बोल्ड हो गए। आउट होने से पहले फाफ ने 34 रन बनाए। सलामखिल की इस गेंद का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। 

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सेंट लूसिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 40 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 34 रन, भानुका राजपक्षा ने 33 रन और जॉनसन चार्ल्स ने 29 रन बनाए। नाइट राइडर्स के लिए गेंदबाजी में सुनील नारायण और वकार सलामखेलन  2-2 विकेट, टैरेंस हिंड्स और पोलार्ड ने 1-1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम ने 5 गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। पोलार्ड के अलावा टॉप स्कोरर रहे शक्केरे पैरिस ने 33 गेंदों में एक चौके और छह छक्कों के दम पर 57 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार