अफगानिस्तान क्रिकेट टीम आने वाले दिनों में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में व्यस्त रहने वाली है। इसी को देखते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने गुरुवार (1 अक्टूबर) को बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए अपनी अलग-अलग टीमों का ऐलान कर दिया है।
अफगानिस्तान सबसे पहले बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगा। यह मुकाबला 9 से 13 अक्टूबर तक अबू धाबी में खेला जाएगा। इसके बाद बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के साथ ODI ट्राई-नेशन सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस तरह टीम आने वाले समय में तीनों फॉर्मेट में लगातार क्रिकेट खेलती नजर आएगी।
अफगानिस्तान ने टेस्ट और वनडे दोनों टीमों की कप्तानी की जिम्मेदारी रहमत शाह को सौंपी है। वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टेस्ट से बतौर फुल टाइम टेस्ट कप्तान अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत करेंगे। वहीं T20I टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान होंगे।
टेस्ट टीम में इस्मत आलम की वापसी हुई है। वह भारत के खिलाफ खेले गए पिछले टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा शाहिदुल्लाह कमाल और यामिन अहमदजई को अहमद शाह अब्दाली फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट टीम में वापस बुलाया गया है।
लंबे समय से चोट के कारण बाहर चल रहे जिया उर रहमान अकबर भी फिट होकर टेस्ट टीम में लौट आए हैं। वहीं लेग स्पिनर खलील गुरबाज को भी आगामी टेस्ट मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया गया है।
हालांकि राशिद खान और इब्राहिम जादरान टेस्ट क्रिकेट से फिलहाल दूर रहेंगे। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी वनडे टीम का हिस्सा हैं, लेकिन T20I टीम में जगह नहीं मिली है।
अफगानिस्तान की टेस्ट टीम
रहमत शाह (कप्तान), इकराम अलीखिल (उप-कप्तान और विकेटकीपर), अफसर जजई, सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमानुल्लाह जादरान, शाहिदुल्लाह कमाल, इस्मत आलम, कैस अहमद, जिया उर रहमान अकबर, खलील गुरबाज, मोहम्मद सलीम सफी, जिया उर रहमान शरीफी और यामिन अहमदजई।
रिजर्व: बहीर शाह महबूब, नसीर खान मारूफखिल, बिलाल सामी और बशीर अहमद।
अफगानिस्तान की ODI टीम
रहमत शाह (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (उप-कप्तान और विकेटकीपर), इकराम अलीखिल, सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, हशमतुल्लाह शाहिदी, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्यालई खान, एएम गजनफर, बिलाल सामी, जिया उर रहमान शरीफी, फजलहक फारूकी और यामिन अहमदजई।
ट्रैवलिंग रिजर्व: कैस अहमद।
अफगानिस्तान की T20I टीम:
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, नूर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, मोहम्मद अकरम, शाहिदुल्लाह कमाल, इजाज अहमदजई, अजमतुल्लाह उमरजई, अब्दुल्लाह तराखिल, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्लाह अहमदजई और फरीद अहमद मलिक।
Also Read: LIVE Cricket Score
रिजर्व: फरीदून दाऊदजई, कैस अहमद और नांग्यालई खान।